जागृत भारत | कुशीनगर के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरका चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। घटना में गुलेल गांव निवासी अरमान और इरफान की बाइक तेज रफ्तार एक चारपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें से एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, अरमान और इरफान बाइक से कुबेरस्थान की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुलेल गांव के नौशाद अंसारी, शमसाद अंसारी, सलमान अंसारी, अफरोज, दीपक प्रसाद, सचिन प्रसाद और सतीश प्रसाद सहित कई लोग परिजनों के साथ खड़े होकर शोक व्यक्त करते नजर आए।
दोनों युवक अपने गांव में मिलनसार और लोकप्रिय थे, इसलिए हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बुरी तरह व्यथित थे। सैकड़ों लोग दोनों युवकों की अंतिम विदाई में शामिल हुए, जिससे गांव में गमगीन माहौल रहा।
सिधुआं बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर एक पिकअप वाहन से हुई थी। उन्होंने कहा कि एक युवक की मौत मौके पर हुई, जबकि दूसरा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शाम 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया: शिक्षामित्र बीएलओ की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, लखनऊ ले जाते समय कार्डियक अरेस्ट से निधन
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































