Breaking News

रवि किशन को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, प्रशंसकों में खुशी की लहर

Published on: November 3, 2025
ravi-kishan-receives-the-dadasaheb-phalke-international-film

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया, लेकिन सांसद रवि किशन से मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि वे इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

हाल ही में रवि किशन को फिल्म “लापता लेडीज” में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। लगातार दो प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से उनके फैंस में उत्साह और गर्व का माहौल है।

जौनपुर जिले के केराकत गांव के मूल निवासी रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर से दूसरी बार सांसद हैं। वे भोजपुरी और हिंदी दोनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। कुछ समय पहले उन्हें एक बिहार के युवक द्वारा जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद वे चर्चा में रहे थे। इसके बावजूद रवि किशन ने अपने अभिनय और राजनीतिक कार्यों से लगातार लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

गोरखपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’: कुख्यात पशु तस्कर जवाहर यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 25 से अधिक मुकदमों वाला सरगना गिरफ्तार


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “रवि किशन को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, प्रशंसकों में खुशी की लहर”

Leave a Reply