Breaking News

‘रेपिस्ट राम रहीम’ फिर जेल से बाहर आया: रेप और हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल, 8 साल में 15वीं बार रिहाई

Published on: January 4, 2026
ram-rahim-parole-40-days-15th-time-out-of-jail

जागृत भारत | रोहतक:  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप व हत्या के मामलों में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है। हरियाणा सरकार ने बुधवार शाम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मंजूर की है। पैरोल के दौरान वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा परिसर में ही रहेगा।

जेल प्रशासन के अनुसार, पैरोल को मंजूरी मिलने के बाद राम रहीम की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान उसे तय शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा। वह डेरा परिसर से बाहर किसी भी सार्वजनिक या निजी आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेगा। प्रशासन की ओर से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

8 साल में 15वीं बार जेल से बाहर

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। बीते 8 वर्षों में यह 15वीं बार है जब उसे पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है। साल 2025 में ही वह तीन बार जेल से बाहर आया था। पिछली बार भी उसे 40 दिनों की पैरोल दी गई थी, और इस बार भी उतनी ही अवधि की राहत मिली है।

पिछले साल भी तीन बार मिली थी राहत

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले राम रहीम को जनवरी 2025 में 30 दिनों की पैरोल और अप्रैल में 21 दिनों की फरलो मिली थी। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर उसे जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं।

रेप और हत्या के मामले में दोषी

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2017 में दो साध्वियों के साथ बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद (20 साल) की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी दोषी करार दिया जा चुका है। इन गंभीर मामलों के बावजूद उसे अब तक कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, जिस पर समय-समय पर विवाद भी खड़े होते रहे हैं।

आगरा पुलिस की बर्बरता: ऑटो से थाने न ले जाने पर दूधिए को दी खौफनाक सजा, प्लास से उखाड़े नाखून

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply