जागृत भारत | वाराणसी(Varanasi): करीब 30 वर्ष पहले भारत के दूरदराज के गांवों से बोरिया-बिस्तर लेकर पढ़ाई के लिए आए आईआईटी (तत्कालीन आईटी बीएचयू) के छात्र आज दुनिया की बड़ी कंपनियों में शीर्ष पदों पर हैं। अमेरिका और अन्य देशों में बस चुके ये पूर्व छात्र करोड़पति और अरबपति बनने के बाद अब अपने संस्थान और महामना मदन मोहन मालवीय के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं।
छह विदेशी छात्रों ने अकेले दिए 75 करोड़ रुपये
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बन चुके IIT BHU के केवल छह विदेशी पूर्व छात्रों ने अब तक 75 करोड़ रुपये से अधिक का दान किया है। इनमें से कई की नेटवर्थ 100 करोड़ से लेकर 1200 करोड़ रुपये से अधिक है और कुछ नाम फोर्ब्स सूची में भी शामिल हैं।
दानदाताओं का पूरा आंकड़ा
6 से अधिक पूर्व छात्रों ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड दिया
5 पूर्व छात्रों ने 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक का दान किया
10 पूर्व छात्रों ने 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की राशि दी
105 पूर्व छात्रों ने 10 लाख रुपये तक का सहयोग किया
इनमें से करीब 30% दानकर्ता विदेशी पूर्व छात्र हैं
सबसे बड़े दानदाता: निकेश अरोड़ा
आईआईटी बीएचयू के लिए सबसे बड़े दानदाता अमेरिकी बिजनेसमैन और साइबर सुरक्षा कंपनी Palo Alto Networks के चेयरमैन निकेश अरोड़ा हैं।
कुल दान: करीब 18 करोड़ रुपये
इस राशि से 113 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है
नेटवर्थ: 140 करोड़ रुपये से अधिक
IIT BHU से 1989 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
अमेरिका से फाइनेंस में मास्टर, MBA और CFA
वर्ष 2002 में अपनी कंपनी की शुरुआत
जय चौधरी: 1260 करोड़ की नेटवर्थ, 10 करोड़ से अधिक का दान
दूसरे बड़े दानकर्ता हैं अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी कंपनी Zscaler के CEO जय चौधरी।
कुल दान: 10 करोड़ रुपये से अधिक
नेटवर्थ: 1260 करोड़ रुपये
IIT BHU में Entrepreneurship Center की स्थापना
1980 में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से बीटेक
पढ़ाई के बाद अमेरिका में बस गए
तीन विदेशी छात्रों ने मिलकर दिए 30 करोड़ रुपये
रमेश श्रीनिवासन (1982 बैच):
दान: 9.65 करोड़ रुपये
कैंपस में छात्र गतिविधि केंद्र स्थापित
गुरराज देशपांडे:
दान: 7.5 करोड़ रुपये
पिता श्रीनिवास पांडे (1948 बैच) के नाम पर
IIT BHU लाइब्रेरी का निर्माण
डॉ. राज यावतकर:
दान: 13.32 करोड़ रुपये
‘छात्र शैक्षणिक केंद्र’ की स्थापना
1980 में इलेक्ट्रॉनिक्स से बीटेक
Jupiter Networks, कैलिफोर्निया के CTO
दुनिया भर में फैला BHU Alumni नेटवर्क
बीएचयू द्वारा जारी पूर्व छात्र ग्लोबल मैप के अनुसार—
अमेरिका: 500 से अधिक पूर्व छात्र
ब्रिटेन: 300
नेपाल: 300
दक्षिण पूर्व एशिया: 100
अफ्रीका: 100
यूएई: 73
ऑस्ट्रेलिया: 57
जापान: 40
फिनलैंड: 22
कनाडा: 13 से अधिक
भारत में बांग्लादेश का बड़ा फैसला: वीज़ा सेवाएं स्थगित, अमेरिका से वीज़ा बॉन्ड नियम हटाने की मांग
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “प्रवासी दिवस: IIT BHU के छह अरबपति पूर्व छात्रों ने चुकाया महामना का ऋण, 75 करोड़ का दान; अमेरिका-ब्रिटेन में बसे सैकड़ों Alumni”