Breaking News

पीएम मोदी का आज दक्षिण भारत दौरा: केरल में कई परियोजनाओं की देंगे सौगात और तमिलनाडु में करेंगे चुनावी शंखनाद

Published on: January 23, 2026
pm-modi-south-india-visit-kerala-tamilnadu-election-campaign-2026

जागृत भारत | नई दिल्ली(New Delhi): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण भारत के अहम दौरे पर रहेंगे, जहां वे केरल और तमिलनाडु में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और साथ ही आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक अभियान का बिगुल भी फूंकेंगे। यह दौरा विकास और राजनीति दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केरल में नवाचार और उद्यमिता केंद्र की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखेंगे। यह केंद्र विज्ञान, तकनीक और स्टार्टअप क्षेत्र को मजबूत करने के साथ युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

चार नई रेल सेवाओं को हरी झंडी, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल

रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री चार नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इन नई रेल सेवाओं से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लंबी दूरी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का वितरण, रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी राहत

प्रधानमंत्री मोदी शहरी आजीविका को मजबूत करने के लिए पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी जारी करेंगे। इसके तहत केरल के रेहड़ी-पटरी वालों सहित करीब एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किया जाएगा। यह योजना रेहड़ी-पटरी वालों के वित्तीय समावेशन के अगले चरण का प्रतीक मानी जा रही है और छोटे कारोबारियों को औपचारिक बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने में मदद करेगी।

राज्य की राजधानी में आधुनिक डाकघर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी राज्य की राजधानी में एक आधुनिक डाकघर का उद्घाटन भी करेंगे। इस डाकघर में डिजिटल और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे नागरिकों को तेज और बेहतर डाक व वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी।

तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को केरल के बाद तमिलनाडु जाएंगे, जहां वे जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके दौरे से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने सहयोगी दलों के साथ कई बैठकें कीं ताकि गठबंधन में एकजुटता दिखाई जा सके। भाजपा एएमएमके के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन और पीएमके के अंबुमणि गुट को अपने साथ लाने में सफल रही है।

पीएम मोदी का तमिलनाडु कार्यक्रम और यात्रा शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम से चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मदुरांतकम जाएंगे और वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर दोपहर तीन बजे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद प्रधानमंत्री शाम 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से मदुरांतकम से रवाना होकर चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे और लगभग शाम पांच बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे

कड़े सुरक्षा इंतजाम और बड़ी जनसभा की तैयारी

प्रधानमंत्री की तीन घंटे की यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा कि प्रधानमंत्री तमिलनाडु में एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत के मौके पर चेंगलपट्टू के मदुरांतकम में एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे

रैली में पांच लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कहा कि मदुरांतकम में प्रधानमंत्री मोदी की रैली बदलाव का बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि इस जनसभा में करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे राज्य की राजनीति में नया संदेश जाएगा।

मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है: दिल्ली-यूपी में होगी भारी बारिश, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी और आंधी-तूफान का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply