Breaking News

लखनऊ में पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हंगामा, मां के आशीर्वाद से भावुक हुए ‘पावर स्टार’, तीसरी शादी की अटकलें तेज

Published on: January 6, 2026
pawan-singh-birthday-party-lucknow-hungama-viral-video

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब उनके स्टेज पर पहुंचने से पहले ही फैंस बेकाबू हो गए। सोमवार को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में भव्य पार्टी का आयोजन किया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही एक युवक स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह माहौल को शांत कराया। हालांकि, स्टेज पर चढ़ने वाला युवक कौन था, इसकी पहचान नहीं हो सकी।

हंगामे के कुछ देर बाद पवन सिंह पार्टी में पहुंचे। जैसे ही वह स्टेज पर आए, माहौल पूरी तरह बदल गया। इस खास मौके पर उनकी मां ने स्टेज पर उन्हें गले में चेन पहनाई। मां का आशीर्वाद पाते ही पवन सिंह भावुक हो गए और उन्होंने मंच से दिल छू लेने वाली बात कही।

पवन सिंह ने कहा,
“मैं पहले एक चेन पहनता था, जिसमें हनुमान जी का लॉकेट था, लेकिन वह चोरी हो गया था। आज मेरी मां मुझे फिर से आशीर्वाद दे रही हैं। कुछ महीनों से मेरे गले में वह चेन नहीं थी, मैं थोड़ा कमजोर महसूस कर रहा था। आज मां का आशीर्वाद फिर से मेरे गले में आ गया है। अब मैं कुछ भी हासिल कर लूंगा। मां है तो जीवन है, मां नहीं तो कुछ नहीं, मां ही सब कुछ है।”

pawan-singh-birthday-party-lucknow-
 

राजनीति और फिल्मी दुनिया के दिग्गज रहे मौजूद

पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने न सिर्फ पवन सिंह के साथ केक कटवाया, बल्कि उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई भी दी। इस दौरान धनंजय सिंह ने पवन सिंह और उनकी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

धनंजय सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,
“प्रिय अनुज पवन सिंह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु बनाएं।”

इसके अलावा चंदौली से भाजपा विधायक सुशील सिंह और जौनपुर से एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ भी पार्टी में नजर आए। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन विशेष रूप से बिहार से लखनऊ पहुंचे और पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पवन सिंह ने शाहनवाज हुसैन के पैर छूकर सम्मान जताया।

शाहनवाज हुसैन ने कहा,
“पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं खास तौर पर यहां आया हूं। बिहार में जो बंपर जीत हुई, उसमें पवन सिंह की अहम भूमिका रही है। उन्होंने चुनाव प्रचार में शानदार काम किया है। पूरे बिहार की 14 करोड़ जनता की ओर से बिहार का नाम रोशन करने वाले पावर स्टार को बधाई देता हूं।”

वायरल वीडियो और तीसरी शादी की चर्चाएं

पवन सिंह का एक वीडियो 5 जनवरी को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह केक काटते समय लड़खड़ाते नजर आए। उनके पास एक महिला खड़ी थी, जिसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ था। वीडियो में देखा गया कि पवन सिंह पहले हाथ जोड़ते हैं, फिर केक काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान वह संतुलन खोते दिखते हैं, जिसे महिला संभालती है। बाद में पवन सिंह एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं और दूसरे हाथ से उसका हाथ पकड़कर केक काटते हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि कहीं उन्होंने चुपचाप शादी तो नहीं कर ली।

बताया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में पवन सिंह पटना छोड़कर अपनी मां के साथ लखनऊ शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, तीसरी शादी को लेकर पवन सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल, लखनऊ की यह बर्थडे पार्टी जहां एक ओर हंगामे और भावुक पलों के कारण चर्चा में रही, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो ने पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की गिफ्ट डीड सिर्फ ₹5,000 में, आज लग सकती है मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply