जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के बैतालपुर नगर पंचायत स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय फूलमती देवी राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। मुकाबला बिहार प्रांत की पटना टीम और झारखंड प्रांत की देवघर टीम के बीच हुआ।
मुख्य अतिथियों ने किया मैच का शुभारंभ
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राधेश्याम राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में शुरू से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।
पहले हाफ में पायल सिरदौस का निर्णायक गोल
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ के 19वें मिनट में पटना टीम की खिलाड़ी पायल सिरदौस ने शानदार तकनीक का परिचय देते हुए निर्णायक गोल दागा। आउटर एरिया से मिली गेंद को उन्होंने पहले हैडर से नियंत्रित किया और फिर सटीक मैदानी शॉट लगाया, जो सीधे गोलपोस्ट में जा पहुंचा। इस गोल के साथ पटना की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली।
देवघर के प्रयास रहे विफल
पहले हाफ के बाद देवघर की टीम ने बराबरी के लिए कई आक्रामक प्रयास किए, लेकिन पटना की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनके सभी हमले नाकाम साबित हुए। गोलकीपर और डिफेंडरों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए बढ़त को कायम रखा।
दूसरे हाफ में बढ़ा रोमांच, लेकिन स्कोर नहीं बदला
दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने तेज पासिंग, फुर्तीले मूवमेंट और आक्रामक रणनीति अपनाई, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंततः पटना की टीम ने 1-0 की बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में जगह पक्की कर ली।
मैच से जुड़े अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
मैच में निर्णायक की भूमिका जितेंद्र कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री मंजेश कुमार ने की। मंच संचालन की जिम्मेदारी मुकेश कुमार राव ने संभाली।
इस अवसर पर डॉ. एएन पांडेय, सुयश मणि त्रिपाठी, अवनिद्र कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव, विभा पांडेय, अमरचंद गौड़, प्रवीण कुमार द्विवेदी, उमेश घर द्विवेदी, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
23 जनवरी को सायरन से थमेगी बागपत की रफ्तार, शहर में होगा ब्लैकआउट; हवाई हमले से निपटने की मॉक ड्रिल
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया : पायल सिरदौस के गोल से पटना की जीत, देवघर को 1-0 से हराकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची टीम”