Breaking News

पथरदेवा | देवरिया में मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला संपन्न: नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची शुद्धिकरण पर जोर

Published on: November 10, 2025
pathardeva-voter-revision-workshop-patherdeva-deoria

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कुर्मी पट्टी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें आगामी चुनावों की तैयारी के तहत मतदाता सूची को अद्यतन रखने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष हरीश शाही ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन रविंदर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची शुद्धिकरण की प्रक्रिया को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी), शक्ति केंद्र संयोजकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

इस अवसर पर तरकुलवा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, विधानसभा प्रभारी हेमंत पाठक, विजय श्रीवास्तव, कृष्णानाथ राय, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवरिया में करंट लगने से महिला की मौत: गीजर का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने किया पंचनामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply