Breaking News

नीतीश कुमार हिजाब प्रकरण पर सियासी घमासान: संजय निषाद की टिप्पणी से भड़कीं महिलाएं, अखिलेश बोले निंदनीय घटना

Published on: December 19, 2025
nitish-kumar-hijab-controversy-sanjay-nishad-statement-protest

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): दिल्ली और बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब प्रकरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक महिला का हिजाब हटाने की घटना और उस पर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद की टिप्पणी के खिलाफ समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने इसे महिला सम्मान और गरिमा पर सीधा हमला बताया।

हजरतगंज में महिलाओं का प्रदर्शन

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हिजाब जैसी संवेदनशील घटना पर मंत्री की प्रतिक्रिया महिलाओं का अपमान करने वाली है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को बस में बैठाकर ईको गार्डेन भेज दिया।

संजय निषाद के बयान पर नाराजगी

समाजवादी पार्टी बरेली की महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान के नेतृत्व में महिलाओं ने आरोप लगाया कि मंत्री संजय निषाद का बयान महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने हिजाब प्रकरण पर हंसते हुए यह कह दिया कि नकाब ही तो खींचा गया है और इतना हंगामा नहीं होना चाहिए। महिलाओं ने इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक बताया।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि जब सरकार में बैठे मंत्री इस तरह की सोच रखते हों तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान कैसे सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाओं ने संजय निषाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन में ममता शर्मा, अमित वर्मा शेखर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा हुई है और ऐसा व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

यूपी में रोजगार का बड़ा एलान: अगले साल डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देगी सरकार, सीएम योगी ने मांगा विभागवार ब्योरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply