Breaking News

देवरिया एसएस मॉल धर्मांतरण मामले में नया मोड़: पीड़िता ने सपा प्रतिनिधिमंडल पर चरित्र हनन और दबाव डालने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई

Published on: September 28, 2025
new-twist-in-deoria-ss-mall-conversion-case

जागृत भारत, देवरिया: चर्चित एसएस मॉल धर्मांतरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उनका दावा है कि सपा नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे बयान दिए, चरित्र हनन किया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

मामला देवरिया शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित एसएस मॉल और ईजी मार्ट से जुड़ा है। इस मामले में मॉल के मालिक उस्मान गनी, उसका भाई इसराफिल और साला गौहर अली पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं, उस्मान की पत्नी तरन्नूम अभी भी फरार है।

25 सितंबर को सपा का प्रतिनिधिमंडल घटना स्थल पर पहुंचा था। इस दल का नेतृत्व विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता लाल बहादुर यादव ने किया, जबकि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक गजाला लारी, सपा प्रवक्ता मनीष सिंह, सांसद रामाशंकर विद्यार्थी (सलेमपुर), सांसद रामभुआल निषाद (सुल्तानपुर), परवेज आलम सहित लगभग 20 अन्य नेता शामिल थे।

पीड़िता का आरोप है कि सपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ झूठे और अमर्यादित आरोप लगाए। उन पर बिना जांच या प्रमाण के 10 लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया गया और उनके नाम को दो अन्य लोगों के अवैध संबंधों से जोड़ा गया।

पीड़िता ने कहा, “मुझ पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। मेरे चरित्र और प्रतिष्ठा को गलत तरीके से प्रभावित किया गया है। समाज में मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों ने मुझे मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है।” उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी तरन्नुम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply