Breaking News

जेल जाएंगी नेहा राठौर? पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी पड़ी भारी, कानूनी पचड़े में फंसी लोक गायिका

Published on: January 4, 2026
neha-singh-rathore-pahalgam-terror-attack-comment-legal-trouble

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। नोटिस जारी होने के बाद नेहा सिंह राठौर अपने पति के साथ हजरतगंज थाने पहुंचीं, लेकिन किसी कारणवश उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। करीब चार घंटे थाने में रहने के बाद वह बिना बयान दर्ज कराए अपने घर लौट गईं।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा सिंह राठौर ने कहा कि उनका बयान दर्ज नहीं किया गया है और वह दोबारा थाने जाकर अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगी।

गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट को लेकर कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नेहा राठौर की पोस्ट राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने वाली है और इससे धर्म व जाति के आधार पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। अब उनके बयान का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

‘रेपिस्ट राम रहीम’ फिर जेल से बाहर आया: रेप और हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल, 8 साल में 15वीं बार रिहाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply