Breaking News

देवरिया: दूध व्यापारी पर बाइक सवार बदमाश की फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

Published on: September 24, 2025
Milk trader seriously injured after bike-borne

जागृत भारत, देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के बेलडांड़-राजपुर मार्ग पर शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाश ने दूध व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में परसियां देवार निवासी सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हेलमेटधारी बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलमेट पहने एक बदमाश ने सुरेंद्र यादव पर करीब तीन राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए भागते समय भी हमलावर उनका पीछा करता रहा और गोलियां चलाता रहा। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुरानी रंजिश बनी वजह

पीड़ित के भाई कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बढ़या हरदो गांव के बिनाका सिंह और राहुल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र और बिनाका के बीच भैंस चोरी और खेत की बंटाई को लेकर पुराना विवाद था। पहले सुरेंद्र आरोपियों के खेतों की जुताई-बुवाई करते थे, लेकिन खेत वापस लेने से तनाव और बढ़ गया था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। बरहज पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवरिया: खेत में मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply