Breaking News

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

Published on: December 16, 2025
mathura-expressway-accident-delhi-agra-bus-fire

जागृत भारत | मथुरा(Mathura): जिले के अंतर्गत दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन से चार बसों और एक कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जबकि दमकल और राहत दल मौके पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बसों में अचानक आग फैल गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और लगभग सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे।

पहले टक्कर, फिर फैली आग

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले एक वाहन की टक्कर हुई, जिसके बाद देखते ही देखते तीन से चार बसों में आग लग गई। वह हादसे के समय सो रहा था, लेकिन तेज धमाके की आवाज से उसकी नींद खुली। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई।

बचाव कार्य जारी, प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। बसों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

जनहानि की आशंका, जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जनहानि की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने अभी मृतकों या घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कानपुर: सीएम सामूहिक विवाह में गुलाब जामुन की लूट, महिला अफसर पर गिरी गाज, लखनऊ अटैच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

1 thought on “दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका”

Leave a Reply