Breaking News

देवरिया में भीषण आग का तांडव: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कई घर जलकर राख, 60 बकरियों की मौत

Published on: November 9, 2025
Massive fire in Shankarpura, Deoria 60 goats and two houses burnt to ashes

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के चकिया क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में बीती रात भीषण आग लगने से कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई।

इस आगजनी में लालमोहर प्रसाद, चुन्नी प्रसाद, विजयी प्रसाद की पत्नी सैलादेवी और सुभाष के घर पूरी तरह जल गए। घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, और कीमती सामान सब आग की भेंट चढ़ गए। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि सुभाष की 22 बकरियों समेत करीब 60 बकरियां आग में जलकर मर गईं।

ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात अचानक आग की लपटें उठीं तो पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सिंह ने प्रशासन और पशु चिकित्सकों से बात कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और पशुधन की क्षति की भरपाई कराने की मांग की।

अश्वनी कुमार सिंह ने कहा, “यह अत्यंत दुखद घटना है। प्रशासन को तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।”

वहीं, राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। ग्रामीणों ने शासन से राहत सामग्री और वित्तीय सहायता की मांग की है। इस भीषण अग्निकांड से पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।

देवरिया में महाराष्ट्र के उद्योगपति की रहस्यमय मौत: एक माह बाद भी नहीं सुलझा हत्याकांड, मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया में भीषण आग का तांडव: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कई घर जलकर राख, 60 बकरियों की मौत”

Leave a Reply