Breaking News

देवरिया के महुआडीह में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published on: December 23, 2025
महुआडीह थाना क्षेत्र में

जागृत भारत | देवरिया (DEORIA) महुआडीह थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी के साथ-साथ एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर को महुआडीह थाना क्षेत्र के महुआरी चौराहे के पास स्थित उपाध्याय कटरा में पिंकी देवी की कॉस्मेटिक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया था। इसी दिन रिंकू कुमार की फल की दुकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से फल, फुटकर रुपये और बाट चोरी कर लिए गए थे। दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर महुआडीह थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से अहम सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामपुर धूस के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान राकेश यादव पुत्र जुड़ामन यादव और विकास यादव पुत्र गोपाल यादव, निवासी पकड़िहवा टोला रामपुर दुबे, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया के रूप में बताई।

यूपी कैबिनेट का बड़ा फ़ैसला : पूर्वी यूपी को विकास की नई रफ्तार, सात जिलों को मिलाकर बनेगा काशी-विंध्य क्षेत्र

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 अंगूठियां (सीटी स्टाइल कंपनी), एक पीली माला, पीली धातु व काले मोतियों का मंगलसूत्र, पांच अंगूठियां, 44 चूड़ियां, बंद पैकेट में चूड़ा, 14 नागदार अंगूठियां, चार ब्रेसलेट, दो नागदार कड़े, 17 मंगलसूत्र, कॉस्मेटिक का सामान, 50 ग्राम का लोहे का बाट और चोरी के 497 रुपये शामिल हैं।

इसके अलावा अभियुक्त विकास यादव के पास से एक चाकू, जबकि राकेश यादव के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

महुआडीह पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Lucknow: किसान सम्मान दिवस पर CM योगी ने अन्नदाता किसानों को दिए उपहार, महिला कृषक सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply