Breaking News

लखनऊ: सरसों के खेत में महिला का नरकंकाल मिला, पास से बरामद हुई साड़ी; DNA जांच शुरू

Published on: January 7, 2026
lucknow-woman-skeleton-found-dna-investigation

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव में बुधवार को एक सरसों के खेत में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना नगराम पुलिस और एसीपी पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा। पास ही से 12 दिसंबर को लापता हुई महिला की साड़ी भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि यह नरकंकाल उसी महिला का हो सकता है।

कुबहरा गांव निवासी मजदूर पितम्बर की 30 साल की पत्नी पूनम 12 दिसंबर से लापता थी। उसके मायके वालों ने उसी दिन थाना नगराम में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के बाद ही नरकंकाल की पहचान की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ और गुमशुदगी से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

जांच की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और अन्य साक्ष्यों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।

जानकारी के अनुसार नरकंकाल पूनम के घर से केवल 300 मीटर दूर मिला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पूनम पड़ोसी आशीष से बातचीत करती थी, जिस पर उसके पति का विवाद भी सामने आया था। पति ने पूनम का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया था।

पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है और गुमशुदगी से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: लखनऊ समेत 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीत दिवस जारी


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply