जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के कन्नौसी गांव में रविवार सुबह एक रिटायर्ड होमगार्ड का शव उनके घर के पीछे स्थित हाते में खून से लथपथ हालत में मिला। शव के पास उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, वहीं बंदूक को भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय मदन गोपाल वर्मा के रूप में हुई है, जो होमगार्ड मुख्यालय से सेवानिवृत्त थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर से बाहर निकले थे। करीब सुबह 10 बजे उनका शव घर के पीछे हाते में मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
ओवैसी की पीएम मोदी से मांग: ‘56 इंच का सीना है तो 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से पकड़कर भारत लाएं’
परिजनों ने बताया कि मदन गोपाल वर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक साल से इस कारण मानसिक रूप से परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
परिजनों के अनुसार, गोली ठुड्डी में सटाकर मारी गई थी, जो सिर के पार निकल गई। इस आधार पर पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
मदन गोपाल वर्मा अपने परिवार के साथ कन्नौसी गांव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी राजेश्वरी वर्मा, बड़ा बेटा अमित वर्मा (अधिवक्ता), छोटा बेटा आशीष कुमार वर्मा और एक बेटी हैं। छोटा बेटा और बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जबकि बड़े बेटे की शादी हो चुकी है।
कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि रिटायर्ड होमगार्ड ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। बंदूक को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेल जाएंगी नेहा राठौर? पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी पड़ी भारी, कानूनी पचड़े में फंसी लोक गायिका
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लखनऊ में रिटायर्ड होमगार्ड का खून से लथपथ शव मिला, लाइसेंसी बंदूक से ठुड्डी में मारी गोली”