लखनऊ/उन्नाव। खुशियों से भरा घर कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया। लखनऊ के जेहटा गांव निवासी मोहित गौतम (24) की 13 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन उससे 6 दिन पहले ही एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे में मोहित के दो दोस्तों की भी जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मोहित की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। उसकी मंगेतर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंची और बार-बार यही कहती रही— “जिस हाथ में चार दिन बाद मेहंदी लगनी थी, वहां आज राख लगी है…”
दो बाइक फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा
घटना बुधवार शाम उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के बड़ादेव गांव के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, मोहित अपने दोस्तों धीरेंद्र यादव (28), मोनू कश्यप (18) और शनि के साथ उन्नाव में बनारसी मेला देखने निकला था। चारों दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे।
मेले के मैदान से लगभग 10 किलोमीटर पहले सड़क पर बने गड्ढों में दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और वे आपस में टकरा गईं।
हादसे में मोहित, धीरेंद्र और मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शनि गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
शादी की तैयारियां चल रहीं थीं, मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल
मोहित के घर में कुछ दिन पहले तिलक की रस्म पूरी हुई थी और 13 नवंबर को बारात जानी थी।
हादसे से पहले वह शेरवानी और शादी का जोड़ा खरीदकर घर में रख चुका था।
परिजन बताते हैं कि शुक्रवार से शादी की रस्में शुरू होनी थीं, लेकिन उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो गया।
मोहित की मंगेतर अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंची, और अर्थी उठते ही फूट-फूटकर रोने लगी।
गांव की महिलाएं उसे संभालती रहीं, लेकिन उसका दर्द हर किसी की आंखों को नम कर गया।
गांव में तीन दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार
रेहटा गांव में एक साथ तीन युवकों के शव पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
करीब 800 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
गांव वालों का कहना था— “मोहित की शादी में जितनी भीड़ जुटती, उतनी ही भीड़ उसके अंतिम संस्कार में उमड़ आई।”
पुलिस ने बताया हादसे का कारण
थाना औरास के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा सड़क पर बने गड्ढों और बाइक फिसलने से हुआ।
तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
घायल युवक शनि का इलाज जारी है।
कुशीनगर में प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पिता ने कराया मुकदमा दर्ज
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लखनऊ के मोहित की शादी से पहले मौत: बनारसी मेला जाते समय हुआ हादसा, 3 दोस्तों की एक साथ गई जान”