जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां किराए के कमरे में रह रही 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा रितु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रितु कुमारी मूल रूप से रायबरेली जिले के रेती खुर्द गांव निवासी कमलेश कुमार की बेटी थी। वह बिजनौर के सरवन नगर इलाके में आलमबाग निवासी राजेश कुमार के मकान में किराए पर रहती थी। रितु पास स्थित जानवी नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।
सोमवार सुबह जब रितु काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो बगल के कमरे में रहने वाली उसकी सहेलियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक राजेश कुमार को सूचना दी। कई बार आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को बुलाया गया।
मौके पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो रितु का शव कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार, रितु के पिता कमलेश कुमार खेती-किसानी करते हैं। परिवार में माता हुबराजा, एक भाई अमित कुमार और तीन बड़ी बहनें हैं। रितु परिवार में सबसे छोटी थी।
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच के लिए मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
युवा सम्मान एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, प्रतिभाशाली युवाओं को किया सम्मानित, मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लखनऊ में नर्सिंग छात्रा फांसी पर लटकी: दोस्त जगाने पहुंचे तो फंदे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस”