Breaking News

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Published on: January 11, 2026
lucknow-gomti-nagar-property-dealer-shot-himself

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से परेशान एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ऑफिस में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार निवासी अभिषेक दत्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी लखनऊ–बाराबंकी बॉर्डर पर प्लाटिंग थी। शनिवार दोपहर करीब चार बजे उन्होंने रीवर व्यू अपार्टमेंट स्थित अपने ऑफिस में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर उनके साले वैभव पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में अभिषेक को इलाज के लिए हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार अभिषेक मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और लखनऊ में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी ‘कैप्शकॉन’ नाम से कंपनी थी। कोरोना काल के बाद से उनका कारोबार लगातार घाटे में चल रहा था। इस दौरान उन पर करीब 7–8 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था।

बताया जा रहा है कि कई जगह प्रॉपर्टी का पैसा फंसा हुआ था, जिसको लेकर लोग जमीन देने या रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। शनिवार को उन्होंने बकाएदारों को मीटिंग के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही यह कदम उठा लिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यूपी : वोटर लिस्ट से करोड़ों नाम हटने पर अखिलेश का बड़ा सवाल: BJP को पहले से कैसे थी जानकारी? ECI की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply