जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बीती रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीपक बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दीपक बिष्ट रामपुर सिविल लाइंस के निवासी थे और लखनऊ की एक एजुकेशन टेक कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह 4 बहनों में इकलौता भाई थे।
बताया गया है कि दीपक देर रात अपने साथी को आलमबाग बस अड्डे से छोड़कर लौट रहे थे। लोहिया चौराहे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के शीशे टूट गए और दोनों एयरबैग खुल गए।
कार में दीपक के साथ प्रतीक बिंद, शिवम चौरसिया और अनुराग भी सवार थे, जो सभी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि हादसा कार के बेकाबू होने के कारण हुआ। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
लखनऊ में 3 चोरों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा: कट्टा तानने के बावजूद नहीं डरे, पुलिस कर रही पूछताछ
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































