Breaking News

लखनऊ में रिश्वत लेते दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

Published on: December 21, 2025
lucknow-daroga-bribe-13000-anti-corruption-arrest

जागृत भारत | लखनऊ में 20 दिसंबर को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को ₹13,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जैसे ही एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंची, दरोगा ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद दरोगा को हिरासत में लेकर गाड़ी तक ले जाया गया और फिर गोसाईगंज थाना पहुंचाया गया।

गिरफ्तार दरोगा की पहचान अमर कुमार के रूप में हुई है। वह PGI थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी चौकी में तैनात था। आरोप है कि उसने सीज की गई कार को रिलीज कराने के लिए न्यायालय में आख्या (रिपोर्ट) भेजने के बदले ₹13,000 की रिश्वत मांगी थी।

अयोध्या निवासी युवक से मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के इनायत नगर निवासी शशांक कुमार की कार को लखनऊ में PGI थाना पुलिस ने सीज कर दिया था। कार छुड़ाने के लिए शशांक ने न्यायालय में अपील की थी। न्यायालय ने PGI थाने से रिलीज रिपोर्ट तलब की, जिसकी जांच वृंदावन चौकी में तैनात दरोगा अमर कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि इसी रिपोर्ट को लगाने के एवज में दरोगा ने शशांक से ₹13,000 की घूस की मांग की।

एंटी करप्शन में शिकायत के बाद रची गई योजना

पीड़ित शशांक कुमार ने 18 दिसंबर को एंटी करप्शन विभाग में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत 20 दिसंबर को टीम वृंदावन चौकी पहुंची और शशांक को केमिकल लगे नोटों की गड्डी देकर चौकी के भीतर भेजा गया, जबकि टीम बाहर सिग्नल का इंतजार करती रही।

बताया गया कि दरोगा अमर कुमार शशांक से बातचीत करते हुए चौकी के बाहर आया। जैसे ही शशांक ने उसे ₹13,000 की रिश्वत दी, एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

केमिकल टेस्ट में रंग बदला, दर्ज हुई FIR

गिरफ्तारी के बाद दरोगा के हाथ पानी से भरे जग में डलवाए गए, जिससे पानी का रंग लाल हो गया, जो रिश्वत लेने की पुष्टि करता है। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को गोसाईगंज थाना ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि दरोगा अमर कुमार मूल रूप से रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र, जिला देवरिया का निवासी है और वह वर्ष 2023 बैच का उपनिरीक्षक बताया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

देवरिया: X पर संपर्क में आई महिला ने न्यूड वीडियो के नाम पर युवक को फंसाया, ब्लैकमेल कर मंदिर में कराई शादी, फिर नकदी-जेवर लेकर फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply