Breaking News

घने कोहरे से लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, एअर इंडिया का विमान 17 चक्कर लगाने के बाद दिल्ली डायवर्ट

Published on: January 2, 2026
lucknow-airport-fog-flight-divert-delays

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। दृश्यता बेहद कम होने से कई उड़ानें देर से चलीं, जबकि एक विमान को ऊपर आसमान में 17 चक्कर लगाने पड़े और अंततः उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाला एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX-2171 कोहरे की वजह से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कम दृश्यता के चलते उतरने की अनुमति नहीं दी। लंबे इंतजार के बाद विमान को वापस दिल्ली भेज दिया गया।

इस घटना के कारण लखनऊ से रियाद जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-189 को रद्द करना पड़ा, क्योंकि यही विमान आगे रियाद के लिए रवाना होता है।


कई अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें देर से

कोहरे की वजह से अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी प्रभावित हुईं:

  • मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5264 करीब 45 मिनट देर से लखनऊ पहुंची।

  • रियाद से आने वाली फ्लाइनेस की फ्लाइट XY-333 सुबह 9 बजे पहुंचनी थी, लेकिन अब दोपहर 2:25 बजे के आसपास आने की संभावना है।

  • झारसुगुड़ा से स्टार एयर की फ्लाइट S-5228 निर्धारित समय 10:15 बजे के बजाय 12:50 बजे पहुंची।

इसके साथ ही लखनऊ से दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान XY-897 सुबह 6:15 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन अब दोपहर 3 बजे रवाना होगी।


प्रस्थान करने वाली उड़ानें भी शेड्यूल से पीछे

  • गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-146 डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई।

  • मस्कट जाने वाली ओमान एयर की फ्लाइट WY-266 सुबह 8:50 बजे के बजाय 9:35 बजे चली।

  • रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान XY-334 सुबह 10 बजे की जगह अब दोपहर 3:25 बजे जाएगी।

  • किशनगढ़ के लिए स्टार एयर की फ्लाइट S-5223 सुबह 10:45 बजे की जगह 1:35 बजे उड़ान भरी।

  • बेंगलुरु के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-2049 45 मिनट देरी से रवाना हुई।

  • दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-758 को 2:35 बजे उड़ान भरनी थी, जो अब 3:40 बजे जाएगी।

  • झारसुगुड़ा जाने वाली स्टार एयर की उड़ान S-5229 शाम 5:25 बजे के बजाय रात 8:15 बजे रवाना होगी।

    लखनऊ : न्यू ईयर पार्टी से लौटते समय बेकाबू कार नहर में गिरी, दो युवकों की मौत, एक घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “घने कोहरे से लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, एअर इंडिया का विमान 17 चक्कर लगाने के बाद दिल्ली डायवर्ट”

Leave a Reply