जागृत भारत | कुशीनगर (Kushinagar): बिहार में 6 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुशीनगर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बुधवार से पहले चरण के मतदान की शुरुआत के कारण सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कुशीनगर पुलिस ने बिहार राज्य से आने-जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है और वाहनों की सघन चेकिंग जारी है। वहीं सीमा चौकियों और पिकेट्स पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि यह अभियान सिर्फ चुनावी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शराब और पशु तस्करी पर भी लगाम लगाना है। सभी मालवाहक वाहनों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और वाहन का पंजीकरण नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर की 90 किलोमीटर लंबी सीमा बिहार राज्य से जुड़ी है, जिस पर 12 थाने और 36 पुलिस चौकियां व पिकेट्स स्थित हैं। सीमावर्ती बाजारों और कस्बों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा डायल 112 सेवा को भी सक्रिय कर दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-28 और NH-28B, जो कुशीनगर को सीधे बिहार से जोड़ते हैं, पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के आबकारी विभाग ने भी संयुक्त रूप से शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच प्रमुख चेकपोस्ट — बांसी, पनियहवा, सलेमगढ़, बहादुरपुर और तमकुहीराज सीमाओं पर स्थापित किए गए हैं। यहां 24 घंटे वाहनों की जांच हो रही है और हर एंट्री का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
एसपी स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं, ताकि चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
कुशीनगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत: पिकअप वैन की टक्कर से हुई दर्दनाक दुर्घटना, परिवार में मचा कोहराम
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुशीनगर पुलिस अलर्ट: सीमा पर सघन चेकिंग, शराब और तस्करी पर सख्ती”