Breaking News

कुशीनगर में हिस्ट्रीशीटर बाप-बेटे के घर पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में मचाया हड़कंप, चार नामजद आरोपी, पुलिस ने बाइक और खोखे किए बरामद

Published on: November 10, 2025
kushinagar-firing-history-sheeter-father-son-rivalry

जागृत भारत | कुशीनगर(Kushinagar): जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। थाना क्षेत्र से महज 1 किमी दूर स्थित बभनौली चौराहे के पास दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना हुई।

पुरानी रंजिश बनी फायरिंग की वजह

जानकारी के अनुसार, बभनौली गांव निवासी कमलेश साहनी और उनका बेटा, जो थाने की हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल हैं, अपने परिवार के साथ चौराहे पर ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि कमलेश साहनी और दूसरे पक्ष के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे यह घटना हुई।

हमलावर बाइक और फोर-व्हीलर से पहुंचे

घटना के समय कमलेश का परिवार घर पर खाना खाने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ बाइक और एक फोर-व्हीलर से पहुंचे हमलावरों ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने जब हमलावरों की घेराबंदी की कोशिश की, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय उनकी दो बाइक मौके पर ही छूट गईं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर जांच शुरू की

सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कारतूस के कई खोखे और दो बाइक बरामद कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर

पीड़ित परिवार ने कप्तानगंज और आसपास के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

गोरखपुर में शुरू हुआ कश्मीरी मार्केट: ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने कहा— कलेक्शन लाजवाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply