Breaking News

कुशीनगर: अवैध पटाखा फैक्ट्री प्रशासन ने बंद करवाई

Published on: September 25, 2025
kushinagar-administration-shuts-down

जागृत भारत। कुशीनगर के पडरौना नगर स्थित लाला टोला क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन ने बंद करवा दिया। जानकारी के अनुसार, एक निजी बाग में तिरपाल लगाकर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी पडरौना ऋषभ पुंडीर और सीओ अभिषेक प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि पटाखा निर्माता का लाइसेंस मार्च 2025 तक वैध था, जो 2009 में जारी हुआ था। वर्तमान में इस लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद सभी पटाखों और कच्चे माल को नष्ट करवा दिया। पटाखा निर्माता ने स्वयं भी अपना सामान नष्ट किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस पटाखा बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फैक्ट्री के आसपास सूखे पत्ते और पेड़ों की टहनियां थीं, जिससे आग लगने का खतरा था। प्रशासन ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आसपास के किसानों की फसलों और स्थानीय लोगों के जान-माल को गंभीर नुकसान हो सकता था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply