जागृत भारत | देवरिया(Deoria): पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुखुन्दू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में, थाना खुखुन्दू पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 002/2026, धारा 305 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 2(30), 317(2) बीएनएस के तहत दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अरुण तिवारी पुत्र सुनील तिवारी, निवासी दाउदपुर दुमदुमा, थाना दाउदपुर, जनपद छपरा (बिहार) और विकास कुमार तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी, निवासी हसनपुर, थाना एमएच नगर, जनपद सीवान (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने सूचना पर नूनखार स्टेशन के पास से तीनों को पकड़ लिया। अभियुक्तों और बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी किए गए कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, वादी दिलीप चौरसिया निवासी खुखुन्दू ने 3 जनवरी 2026 को थाना खुखुन्दू में तहरीर देकर बताया था कि वह खुखुन्दू बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
देवरिया: विवाहिता ने ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाया, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































