Breaking News

कानपुर बिल्हौर में दुर्गा मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का हंगामा, वाहन तोड़फोड़, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published on: January 13, 2026
kanpur-bilhaul-durga-mandir-govansh-avshesh-hangama-polic-suspend

जागृत भारत , कानपुर। दुर्गा मंदिर के पास एक खेत में 100 गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने खेत मालिक पर गोकशी कराने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ते ही कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और प्रशासन ने की कार्रवाई

हंगामा बढ़ने पर पाँच थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए PAC भी बुलाया गया। SDM संजीव कुमार दीक्षित और ACP मंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पशु चिकित्सक की मदद से अवशेषों का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने कथित गोदाम को सील कर दिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मामला संभालना

जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने मौके पर आकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा-

“भारी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष यह दर्शाते हैं कि लंबे समय से गोमांस का अवैध व्यापार चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में थाने का घेराव किया और मांग की कि 48 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध व्यापार संचालित हो रहा था।

पुलिस में सस्पेंशन और जांच

पुलिस में सस्पेंशन और जांच

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज, कस्बा प्रभारी प्रेमवीर सिंह, हलका प्रभारी आफताब आलम और हेड कॉन्स्टेबल दिलीप गंगवार को सस्पेंड कर दिया।
साथ ही सब-इंस्पेक्टर शुभम जायसवाल की तहरीर पर बिल्हौर के चेयरमैन इकलाख खां, पूर्व चेयरमैन शादाब खां, अच्छू खां, रहमान कुरैशी, नासिर, कादिर समेत 20-25 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है।


लखनऊ कतकी मेला: मियाद खत्म होने के बाद भी दुकानें और अवैध पार्किंग, नगर निगम को रोज 6 लाख रुपए का नुकसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply