Breaking News

कानपुर: खाना समय पर न मिलने पर विवाद के बाद युवक ने लगा ली फांसी, चकेरी में घटना

Published on: November 18, 2025
kanpur-a-young-man-hanged-himself-after-a-dispute-over-not-getting-food

जागृत भारत | कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र स्थित विराट नगर में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खाना देरी से बनने पर पति-पत्नी में हुए मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक अशोक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

मूल रूप से बांदा जिले के मवई घाट निवासी अशोक सिंह करीब तीन महीने पहले ही परिवार सहित विराट नगर में किराए का मकान लेकर रहने आए थे। वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे।

परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे अशोक घर लौटे तो पत्नी से खाने के देर से बनने को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर अशोक ने आत्महत्या करने की धमकी दी और कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

परिवार वालों ने जब दरवाजा नहीं खोला तो बच्चों ने खिड़की को धक्का देकर खोल लिया। वहां मौजूद परिजनों के सामने ही अशोक ने रस्सी से फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की। पहली और दूसरी कोशिश में फंदा टूट गया, लेकिन तीसरी बार में वह सफल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

देवरिया: एसपी संजीव सुमन ने पुष्पा–रॉकी के डायलॉग से दी प्रेरणा, कहा– “वास्तविक हीरो वही, जो सही राह चुनें” |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply