Breaking News

पति ने दी 1 लाख की सुपारी, गर्भवती पत्नी की कराई हत्या: लखनऊ में खौफनाक वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार

Published on: November 7, 2025
Husband gave a contract of 1 lakh rupees, got pregnant wife murdered

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेरहम पति ने महज पैसों के विवाद में अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पति राजू गुप्ता सहित पांच लोगों — शकील, अनीस, राजेश और सर्वेश — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी, फिर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, राजू गुप्ता की शादी दो साल पहले पूजा से हुई थी। शुरुआती कुछ महीने दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे झगड़े और पैसों को लेकर विवाद बढ़ने लगा।

राजू के अनुसार, उसकी पत्नी पूजा आए दिन पैसों की मांग करती थी। उसने उसके नाम दो प्लॉट खरीदे थे, जिनमें से एक प्लॉट बेचकर उसने अपना कर्ज चुकाया। बाकी पैसों को लेकर पूजा का दबाव बढ़ने पर राजू ने पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।

दूसरी शादी, हत्या की साजिश का चौंकाने वाला सच

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों की यह दूसरी शादी थी। राजू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि पूजा अपने पहले पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी थी।

राजू ने यह बात अपने साथी अनीस को बताई, जिसने हत्या की योजना बनाने के लिए शकील, राजेश और सर्वेश से मुलाकात करवाई। तय योजना के तहत राजू अपनी पत्नी को माल थाना क्षेत्र के बसहरी मड़वाना गांव की तरफ लेकर गया, जहां पहले से घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने पूजा को पकड़कर गला दबाकर मार डाला।

पुलिस ने ऐसे खोला राज़

वारदात के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में राजू ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने की बात कबूल कर ली।


UPSSSC Exam Schedule: आगामी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी पदों के लिए कटऑफ भी घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “पति ने दी 1 लाख की सुपारी, गर्भवती पत्नी की कराई हत्या: लखनऊ में खौफनाक वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply