Breaking News

देवरिया: परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक

Published on: October 27, 2025
hurt-by-familys-scolding-teenager-hangs-herself-to-death

देवरिया। मईल थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों की फटकार से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वृजेश यादव की पुत्री शिवांगी यादव (15) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार को पढ़ाई और घर के काम को लेकर परिवारवालों ने उसे डांट दिया था। इससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई थी।

ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी में छठ महापर्व शुरू, पटना की सुप्रसिद्ध गायिका मनीषा श्रीवास्तव देंगी भक्तिमय प्रस्तुति

डांट के बाद शिवांगी अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो किशोरी दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकी मिली।

घायल अवस्था में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मईल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवारजन बदहवास हैं।

Cyclone Montha (चक्रवात मोंथा) का बड़ा खतरा: आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, तेज़ हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया: परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक”

Leave a Reply