Breaking News

हनुमानजी के दर्शन के बाद दानपेटी चोरी: लखनऊ में चोरी से पहले 3 बार निहारा; जाते समय उल्टा चला ताकि भगवान की ओर पीठ न हो

Published on: January 2, 2026
hanuman-darshan-ke-baad-daanpeti-chori-lucknow-cctv-video

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के कैंटोनमेंट सदर क्षेत्र स्थित नेहरू रोड पर प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर में दानपेटी चोरी की घटना सामने आई है। चोरी से पहले और बाद का पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब चर्चा में है।

CCTV फुटेज में एक युवक मंदिर में नंगे पांव प्रवेश करता दिख रहा है। वह सीधे दानपेटी के पास पहुंचता है, लेकिन उसे छूने से पहले हनुमानजी की ओर देखकर रुक जाता है। इसके बाद वह दानपेटी के ऊपर रखी सामग्री को बड़ी सावधानी से हटाता नजर आता है। उसने पहले सिंदूर का कटोरा नीचे रखा, फिर जलते दीपक को इस तरह हटाया कि वह बुझ न जाए। इसके बाद माचिस और लाल वस्त्र भी धीरे-धीरे नीचे रखे गए।

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दानपेटी उठाने से पहले युवक ने तीन बार हनुमानजी की ओर देखा। कुछ देर सोचने और पसीना पोंछने के बाद उसने दानपेटी उठा ली। मंदिर से बाहर निकलते समय वह तीन कदम उल्टे पांव चलता नजर आया, मानो भगवान की ओर पीठ न करना चाहता हो। बाहर जाते वक्त उसने एक बार फिर मुड़कर हनुमानजी के दर्शन किए।

घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर के पुजारी ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी और CCTV फुटेज सौंपा। इस मामले में थाना प्रभारी जसवीर कौर ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी नाबालिग प्रतीत हो रहा है।

घने कोहरे से लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, एअर इंडिया का विमान 17 चक्कर लगाने के बाद दिल्ली डायवर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply