Breaking News

मशहूर भारतीय रेसलर द ग्रेट खली और सोनू सूद पर 1500 करोड़ की ठगी का आरोप, कानपुर पुलिस करेगी पूछताछ

Published on: December 8, 2025
great-khali-sonu-sood-fraud-case-kanpur-police-questioning

जागृत भारत | कानपुर(Kanpur): कानपुर की 1500 करोड़ की ठगी में बड़ा नाम जुड़ गया है। महाठग रविंद्रनाथ सोनी द्वारा चलाई जा रही स्कीम के प्रमोशन में शामिल होने के आरोप में रेसलर द ग्रेट खली और अभिनेता सोनू सूद भी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। पीड़ितों ने दावा किया है कि दोनों ने प्रमोशनल गतिविधियों के जरिए निवेशकों को भ्रमित किया, जिसके बाद उनके करोड़ों रुपये डूब गए।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि ब्लूचिप ग्रुप नाम से बनाई गई कंपनियों के जरिए लोगों से भारी मुनाफे का लालच दिया गया। इस घोटाले के शिकार 700 से ज्यादा लोग अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें भारत के साथ-साथ नेपाल, वियतनाम, चीन, जापान, अमेरिका और फ्रांस के निवेशक भी शामिल हैं। कई विदेशी कंपनियों ने भी इस जालसाज़ी में पैसा लगाया।

दुबई में भी ठगा, फिर भागकर आया भारत

जांच में पता चला कि आरोपी रविंद्रनाथ सोनी दुबई में आलीशान लाइफस्टाइल जीता था। वहीं उसने बड़े होटलों में पार्टियों और मीटिंग्स के जरिए निवेशकों को लुभाया। दुबई पुलिस को भी उसके खिलाफ शिकायत मिली थी, लेकिन आरोपी रेगिस्तान के रास्ते ओमान और फिर भारत आ गया।

सात साल से ठगी का जाल

अब तक पुलिस ने रविंद्रनाथ की 16 फर्जी कंपनियों की पहचान की है, जिनके जरिए गोल्ड माइनिंग, रियल एस्टेट और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी की गई। उसके कई साथी प्रमोटरों की तलाश भी जारी है। एक आरोपी के खिलाफ तो इंटरनेशनल वारंट जारी है।

SIT करेगी जांच

तेजी से फैलते घोटाले को देखते हुए एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई है, जो बैंक और क्रिप्टो खातों की जांच करेगी।

हाई प्रोफाइल लाइफ: बार गर्ल से की दूसरी शादी

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि सोनी ने दूसरी शादी एक बार गर्ल से की थी। परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और पैसों का लेन-देन भी सामने आया है।

कन्नौज में अवैध चर्च का भंडाफोड़: उपचार का झांसा देकर 50 ग्रामीणों का मतांतरण, पादरी समेत तीन गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “मशहूर भारतीय रेसलर द ग्रेट खली और सोनू सूद पर 1500 करोड़ की ठगी का आरोप, कानपुर पुलिस करेगी पूछताछ”

Leave a Reply