Breaking News

गोरखपुर में ससुराल विवाद से टूट गया युवक, फांसी लगाकर दी जान; पत्नी-सास समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Published on: January 23, 2026
gorakhpur-suicide-in-law-dispute-angad-gupta-case-registered

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी, सास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांसगांव के कैथवलिया शुक्ल गांव का मामला

मृतक की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के कैथवलिया शुक्ल गांव निवासी अंगद गुप्ता के रूप में हुई है। गुरुवार को उसने आम के पेड़ पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब गांव के बच्चे क्रिकेट खेलते हुए शोर मचाते हुए घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी कि अंगद आम के पेड़ से लटका हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलने पर बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

17 मई 2025 को हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, अंगद गुप्ता की शादी 17 मई 2025 को बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी सिंहवाने निवासी प्रीति गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद अंगद अपनी पत्नी के साथ रोजगार के लिए गुजरात चला गया था। गुजरात से लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और घरेलू कलह बढ़ती चली गई।

15 दिन पहले सास बेटी को लेकर मायके चली गई थी

करीब 15 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते अंगद की सास सुशीला उसके घर पहुंची थी और बेटी प्रीति को मायके लेकर चली गई थी। इसके बाद अंगद मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

21 जनवरी को फिर हुआ विवाद, अपमान और धमकी का आरोप

अंगद के भाई विनोद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी को उसकी सास सुशीला आधा दर्जन लोगों के साथ दोबारा उसके घर आई थी। इस दौरान उन्होंने अंगद को अपमानित किया और घर से सामान वापस ले जाने की धमकी देकर चली गईं। इसके बाद से अंगद पूरी रात रोता रहा और बेहद मानसिक तनाव में था।

गुरुवार सुबह घर से निकला, कुछ देर बाद मिली मौत की सूचना

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अंगद घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के बच्चों ने सूचना दी कि आम के पेड़ पर चुनरी के फंदे से उसका शव लटका हुआ है।

पत्नी, सास समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

बांसगांव के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अंगद की पत्नी प्रीति गुप्ता, सास सुशीला, विशाल और गोलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन जांच की जा रही है।

गांव में शोक का माहौल, जांच जारी

इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

आगरा में भीषण हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, सेंट्रल लॉक में फंसे LIC एजेंट की जिंदा जलकर मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply