Breaking News

गोरखपुर: सपा नेता अमरेंद्र निषाद पर जानलेवा हमला, पटीदार ने चलाई गोली; बाल-बाल बचे

Published on: December 30, 2025
gorakhpur-sapa-neta-amrendra-nishad-golikand-gulariha

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़े विवाद का मामला सामने आया, जहां समाजवादी पार्टी के नेता अमरेंद्र निषाद पर उनके ही पटीदार ने रिवॉल्वर से गोली चला दी। हमले में अमरेंद्र निषाद बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने शाम लगभग छह बजे गुलरिहा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना खुटहन खास की है। अमरेंद्र निषाद ने आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। उसी दौरान उनके बड़े पिता के लड़के ने रिवॉल्वर निकालकर उन पर फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि—
“गोली मुझे लक्ष्य बनाकर चलाई गई थी। सीने के बिल्कुल पास से निकल गई, वरना मेरी जान चली जाती।”
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।


राजनीति में सक्रिय हैं अमरेंद्र निषाद

अमरेंद्र निषाद पिपराइच विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता जमुना निषाद बसपा सरकार में मंत्री रहे थे और गोरखपुर में निषाद समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनाव में कड़ी चुनौती दी थी।

जमुना निषाद के निधन के बाद उनकी पत्नी राजमती निषाद पिपराइच से विधायक बनीं। इसके बाद परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अमरेंद्र निषाद को चुनाव मैदान में उतारा गया।

लखनऊ: धारदार हथियार से युवक की हत्या, सिर और चेहरे पर किए गए वार; गुमशुदगी दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद मिला शव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “गोरखपुर: सपा नेता अमरेंद्र निषाद पर जानलेवा हमला, पटीदार ने चलाई गोली; बाल-बाल बचे”

Leave a Reply