Breaking News

गोरखपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का जोश उफान पर, सभी होटल-क्लब तैयार — अक्षरा सिंह से दीपक त्रिपाठी तक कई सितारों का जलवा देखने को मिलेगा

Published on: December 31, 2025
gorakhpur-new-year-celebration-2025-events-party-akhara-singh

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 31st नाइट को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और रिजॉर्ट्स में खास तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लाइव DJ, अनलिमिटेड फूड, बॉलीवुड नाइट, लाइव कंसर्ट, आतिशबाजी और काउंट डाउन जैसे अनेक आकर्षण लोगों को नए साल के स्वागत के लिए खींच रहे हैं। कई वेन्यू पर एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं पुलिस भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है।


फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का धमाकेदार शो

नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट इस बार न्यू ईयर का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है। भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह अपने सुपरहिट गानों और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
इसके साथ ही—

  • उड़ान बैंड संग प्रांची सिंह की लाइव सिंगिंग

  • दिल्ली से आया लाइव DJ

  • अनलिमिटेड वेज-नॉनवेज फूड

  • फायर शो और मिडनाइट फायरवर्क

  • रूफटॉप पर फैमिली कैबिन
    सब शामिल होंगे।
    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की CEO प्राची ने बताया कि डेकोरेशन और सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट


लेक क्विन क्रूज पर गजल-ए-शाम: दीपक त्रिपाठी का लाइव शो

लेक क्विन क्रूज पर टी-सीरीज गजल गायक दीपक त्रिपाठी अपनी मधुर आवाज से शाम को खास बनाने वाले हैं।
यहां भी— आतिशबाजी, लाइव DJ, डिनर और काउंट डाउन के बीच नए साल का खास स्वागत होगा।
क्रूज मैनेजमेंट के अनुसार अब तक करीब 100 फैमिलीज और दर्जनों कपल-सिंगल्स की बुकिंग हो चुकी है।

लेक क्विन


फॉरेस्ट क्लब में धमाकेदार DJ नाइट

देवरिया बाईपास स्थित फॉरेस्ट क्लब में स्पेशल DJ पार्टी का आयोजन किया गया है।
यहां

  • DJ गीत

  • DJ हायंकी

  • DJ ड्रिज़ी
    बॉलीवुड और EDM गानों से रात भर माहौल को थिरकाएंगे।
    अनलिमिटेड फूड-ड्रिंक्स, फायरवर्क और बोनफायर भी व्यवस्था में शामिल हैं।

फॉरेस्ट क्लब में धमाकेदार DJ नाइट

 


सेवी एस्कॉट रिजॉर्ट — अक्षरा सिंह का एक और शो, लाइव बैंड और DJ का तड़का

पादरी बाजार स्थित सेवी एस्कॉट रिजॉर्ट में भी ग्रैंड आयोजन होगा।
यहां अक्षरा सिंह लाइव प्रस्तुति देंगी, साथ में लाइव बैंड, DJ और फेस मास्क-पार्किंग की फ्री सुविधा भी उपलब्ध है।
एंट्री चार्ज के साथ फ्री वेज-नॉनवेज फूड मिलेगा।

सेवी एस्कॉट रिजॉर्ट


कोजी रिजॉर्ट में भोजपुरी स्टार रक्षा गुप्ता सेलिब्रिटी गेस्ट

मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कोजी रिजॉर्ट में इस बार भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता खास मेहमान होंगी।
10 से अधिक कलाकारों की टीम, लाइव DJ, बैंड, अनलिमिटेड फूड-ड्रिंक्स और फ्री फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी यहां की मुख्य विशेषताएं हैं।
कॉकटेल के लिए अलग से शुल्क देना होगा।

कोजी


सहारा स्टेट क्लब (अब ओपन स्काई गार्डन) — डांसर्स का शानदार परफॉर्मेंस

सहारा स्टेट क्लब का वेन्यू बदलकर अब पादरी बाजार के ओपन स्काई गार्डन कर दिया गया है।
गोरखपुर के फेमस इंफ्लुएंसर राहुल दोस्त यहां स्पेशल गेस्ट होंगे।
डांसर्स शुबू माइकल, निखिल सैनी और करन माइकल स्टेज पर धमाल मचाएंगे।
फायरवर्क, लाइव DJ, अनलिमिटेड फूड, सिंगिंग और ग्रैंड काउंटडाउन यहां की खासियत है।


रिगालिया रिजॉर्ट — 90’s रेट्रो थीम पर सजेगा जश्न

राजेंद्र नगर स्थित रिगालिया रिसॉर्ट में रेट्रो थीम आधारित पार्टी आयोजित होगी।
सभी गेस्ट 90’s बॉलीवुड लुक में नजर आएंगे।
शाम 7 बजे से सेलिब्रेशन शुरू होकर लाइव डीजे, डांस और अन्य परफॉर्मेंस से रात यादगार बनेगी।

रिगालिया रिजॉर्ट


एंट्री पास — कीमतें इस प्रकार

  • स्टैग (सिंगल): ₹999 से ₹3,999

  • कपल एंट्री: ₹2,999 से ₹7,499

  • फैमिली एंट्री: लगभग ₹5,500
    कई वेन्यू पर पुरुष-महिला के अलग चार्ज भी तय किए गए हैं।


गोरखपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यू ईयर की रात सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात किया है—

  • 7 सीओ

  • 34 इंस्पेक्टर

  • 255 एसआई

  • 770 कॉन्स्टेबल

  • 120 महिला पुलिसकर्मी

हर भीड़भाड़ वाले स्थान पर विशेष चौकसी रखी जाएगी ताकि किसी भी अराजक तत्व पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

लखनऊ में नए साल पर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन: आज शाम से लागू, घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply