Breaking News

गोरखपुर महोत्सव में बेकाबू भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; मंच पर जारी रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Published on: January 14, 2026
gorakhpur-mahotsav-police-lathicharge-crowd-control-pawan-singh-birthday

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। हालात को नियंत्रण में लेने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना रुके जारी रहा।

इसी बीच मंच पर भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया। इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ला भी मंच पर मौजूद रहे। एक ओर जहां पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी थी, वहीं दूसरी ओर मंच पर उत्सव और जश्न का माहौल बना रहा। इस विरोधाभासी दृश्य ने महोत्सव में मौजूद लोगों का खासा ध्यान खींचा और यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया।

गौरतलब है कि गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार से हो चुका है। तीन दिनों तक रामगढ़ताल के तट पर आयोजित इस महोत्सव में संस्कृति और आध्यात्म का संगम देखने को मिल रहा है। इस बार महोत्सव में लोक संस्कृति के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी को भी विशेष महत्व दिया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

देवरिया: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “गोरखपुर महोत्सव में बेकाबू भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; मंच पर जारी रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम”

Leave a Reply