Breaking News

गोरखपुर में इन सात स्थानों पर लगेंगे ई-वी(Electronic Vehicle) चार्जिंग स्टेशन, TATA पावर के प्रस्ताव को मंजूरी

Published on: December 7, 2025
gorakhpur-ev-charging-station-tata-power-approved

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने ई-वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में TATA पावर और Nitcan कंपनी द्वारा गोरखपुर के 30 से अधिक स्थानों पर EV Charging Stations स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया था। शुरुआती चरण में सात स्थानों पर ई-वी चार्जिंग स्टेशन के निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है।

इन चार्जिंग स्टेशनों के शुरू होने से शहर के इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी और स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।


दो प्रस्तावों को मिल चुकी है स्वीकृति

नगर निगम ने टाटा पावर के दो प्रमुख चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावों को मंजूरी दी है—

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

  • मल्टीलेवल पार्किंग (दो स्थान)

वहीं निटकान कंपनी को गोरखनाथ मंदिर रोड पर स्थान आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है।

जल्द ही सात स्थानों पर शुरू होगा कार्य

अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सातों चयनित स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर चालू कर दिए जाएंगे, जिससे EV उपयोगकर्ताओं की परेशानियों का समाधान होगा।


🚗 कितने समय में चार्ज होगी बैट्री?

वाहन प्रकारचार्जिंग समय
दोपहिया EV30–40 मिनट
चारपहिया EV45–60 मिनट

कंपनी की ओर से चार्जिंग शुल्क अभी तय नहीं किया गया है। निटकान कंपनी के प्रतिनिधि विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, “दरें जल्द घोषित की जाएंगी।”


नगर निगम को कैसे होगा लाभ?

नगर निगम इन कंपनियों को 5×5 फीट निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएगा, साथ ही—

  • कंपनियां प्रति यूनिट ₹1 नगर निगम को देंगी

  • चार्जिंग स्टेशन पर लगे विज्ञापन का 30% राजस्व नगर निगम को मिलेगा

हालांकि यहाँ पेट्रोल पंप जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ — टॉयलेट, पीने का पानी, टायर में हवा — उपलब्ध नहीं होंगी।


हरित तकनीक की ओर गोरखपुर

नगर निगम को विश्वास है कि यह प्रोजेक्ट शहर को आधुनिक व पर्यावरण हितैषी परिवहन प्रणाली से जोड़ेगा। ई-वाहनों को बढ़ावा मिलने से प्रदूषण में भी कमी आएगी।


“शहर में ई-वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सात चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।”
अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त, गोरखपुर


गोरखपुर में ई-वी चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत न सिर्फ नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि शहर को ग्रीन और स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाएगी। जल्द ही सात स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इंडिगो एयरलाइन : हवाई’ संकट के पांच दिन, उड़ानें ठप… इंतज़ार में लगा जाम, यात्रियों का दर्द छलका—“आईजीआई बना रेलवे प्लेटफॉर्म”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply