Breaking News

गोरखपुर में साइबर जालसाजी गिरोह का भंडाफोड़: चीन के हैकर से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन उजागर

Published on: November 8, 2025
gorakhpur-cyber-fraud-gang-arrested-linked-to-chinese-hacker

जागृत भारत | गोरखपुर पुलिस ने एक संगठित साइबर जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी की रकम विदेशी नेटवर्क तक पहुंचाई जा रही थी। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का मास्टरमाइंड शैलेश चौधरी चीन के एक हैकर के संपर्क में था और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम विदेश भेजता था।

 ऐसे चलता था ठगी का नेटवर्क

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 23,100 रुपये नकद, छह मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और 235 पन्नों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरोह के सदस्य म्यूल बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम प्राप्त कर उसे क्रिप्टोकरेंसी (USDT TRC-20) में बदलते थे और हवाला चैनलों से विदेश भेजते थे।

शैलेश चौधरी, जो गैंग का मास्टरमाइंड है, पहले से ही मुंबई में आईटी एक्ट के तहत एक मामले में आरोपी है। वह खुद को “एजुकेशनल कंसल्टेंट” बताकर एनजीओ चलाता था, लेकिन असल में साइबर फ्रॉड से कमाई गई रकम को एनजीओ खातों के जरिये छिपाने का काम करता था।

कुशीनगर: 2014 के हत्या केस में तीन आरोपियों को सात साल की सजा, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड

 चीन के हैकर से था संपर्क

जांच में पता चला है कि शैलेश व्हाट्सएप कॉल के जरिए चीन के हैकर से बातचीत करता था। यही हैकर भारत के अलग-अलग राज्यों में फैले नेटवर्क को नियंत्रित करता था। गिरोह ठगी से प्राप्त रकम को पहले नकद में बदलता और फिर क्रिप्टो करेंसी के रूप में विदेश भेज देता था।

Cyber ​​fraud gang arrested in Gorakhpur
 

 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. शैलेश चौधरी – कैंट थाना क्षेत्र निवासी (गैंग का मास्टरमाइंड)
  2. आदिल शफीक – गोरखनाथ क्षेत्र के जमुनियाबाग निवासी
  3. शुभम राय – कुशीनगर मूल निवासी, हाल पता दिव्यनगर
  4. विशाल गुप्ता – कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर निवासी
  5. अनुज साह – माया बाजार निवासी

इनमें से शैलेश के पिता पुलिस फोर्स से रिटायर्ड हैं। बेटे की करतूत जानने के बाद उन्होंने कहा — “बेटे ने गद्दारी की है, इसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।”

 करोड़ों के ट्रांजैक्शन का खुलासा

पुलिस की जांच में अब तक 3.10 करोड़ रुपये और 3 लाख यूएसडीटी (क्रिप्टो) के लेनदेन का पता चला है।
अब तक की विवेचना में 70.54 लाख रुपये की संदिग्ध वित्तीय गतिविधि ट्रेस की गई है, जिसमें से 9.60 लाख रुपये पुलिस ने विभिन्न खातों में फ्रीज कर दिए हैं।

गैंग के सदस्यों के मोबाइल से विदेशी वॉट्सऐप नंबर, डिजिटल वॉलेट एड्रेस, और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स मिले हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोहों से जुड़ा हुआ है।

 जेल भेजे गए सभी आरोपी

साइबर क्राइम थाना और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सभी पांच सदस्यों को बिस्मिल पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

लखनऊ के मोहित की शादी से पहले मौत: बनारसी मेला जाते समय हुआ हादसा, 3 दोस्तों की एक साथ गई जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply