Breaking News

गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे पर भीषण बस हादसा, 15 यात्री घायल – डीसीएम को बचाने में गोलंबर से टकराई रोडवेज बस

Published on: November 11, 2025
gorakhpur-bus-accident-university-chowk-15-passengers-injured

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): कैंट क्षेत्र के यूनिवर्सिटी चौराहे पर सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से गोरखपुर आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गोलंबर से टकरा गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें बस्ती जिले की गुजराती देवी (55) की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने में हादसा

सोमवार रात करीब 12:30 बजे यह हादसा हुआ। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। बस चालक रामबाबू (निवासी बाराबंकी) ने बताया कि मोहद्दीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने की कोशिश में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गोलंबर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

क्रेन से हटवाई गई बस, यातायात बहाल

हादसे के बाद कुछ देर के लिए यूनिवर्सिटी चौराहा जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर ट्रैफिक सामान्य किया।

गंभीर रूप से घायल गुजराती देवी अपने बेटे दुर्गा प्रसाद और परिवार के अन्य 20 सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए निकली थीं। बताया गया कि मंगलवार सुबह उनकी ट्रेन थी। दुर्गा प्रसाद और उनके तीन भाई मुंबई के कांदिवली इलाके में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हैं।

रोडवेज अधिकारी नहीं पहुंचे मौके पर

हादसा रोडवेज रेलवे बस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना रोडवेज अधिकारियों को दी, लेकिन एक घंटे बाद तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला।


खराब प्रदर्शन पर सख्त हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, तीन अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी — 15 नवंबर तक सुधार के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

2 thoughts on “गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे पर भीषण बस हादसा, 15 यात्री घायल – डीसीएम को बचाने में गोलंबर से टकराई रोडवेज बस”

Leave a Reply