Breaking News

गोरखपुर बॉडी बिल्डर हत्याकांड: गर्लफ्रेंड पर लगा शक गलत, 50 रुपए के विवाद में दोस्तों ने की हत्या

Published on: December 27, 2025
gorakhpur-bodybuilder-murder-50-rupee-dispute-friends-killed

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में बॉडी बिल्डर विशाल (26) की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने नहीं करवाई थी। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि 24 दिसंबर की रात शराब पार्टी के दौरान सिर्फ 50 रुपए के विवाद में उसके चार दोस्तों ने मिलकर उसकी जान ले ली।

सिर को मिट्टी में दबाकर मार डाला

शराब के नशे में धुत दोस्तों ने विवाद बढ़ने पर विशाल को पकड़कर गीली मिट्टी में धकेल दिया। उसका सिर जबरन नीचे दबा दिया गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दो मिनट तक तड़पने के बाद उसकी सांस टूट गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद भी चारों आरोपी करीब 35 मिनट तक मौके पर ही बैठे रहे।


गर्लफ्रेंड पर लगाया गया आरोप गलत साबित

विशाल की मां शकुंतला देवी ने शुरुआत में बेटे की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।
मोबाइल रिकॉर्ड, चैट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद पुलिस को स्पष्ट हो गया कि गर्लफ्रेंड का इस हत्या से कोई संबंध नहीं है। जल्द ही पुलिस उन्हें छोड़ने की तैयारी कर रही है।


हत्याकांड की रात क्या हुआ — पूरी कहानी

11 बजे गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया

24 दिसंबर की रात करीब 11 बजे विशाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया और ईंट भट्ठे पर मिलने के लिए कहा।
घर में लोग जाग रहे थे इसलिए लड़की ने आने से मना कर दिया।
बार-बार कॉल आने से परेशान होकर उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया।
पुलिस को विशाल के नंबर पर 20 मिस्ड कॉल मिले हैं।

मिलने न आ पाने से दुखी विशाल टहलते हुए भट्ठे पर पहुंच गया, जहाँ उसके चार दोस्त पहले से थे।


45 मिनट की दारू पार्टी के बाद विवाद शुरू

सर्द रात में पांचों दोस्तों ने वहीं शराब पी। शराब खत्म होने पर पैसे मिलाने की बात हुई।
एक युवक ने 50 रुपए देने से इनकार किया।
इस पर विशाल ने कहा— “इतनी गरीबी है तो घर जाओ, यहाँ क्यों पी रहे हो…”
युवक ने गाली दी, विवाद बढ़ा और विशाल ने उसे थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद चारों दोस्तों ने मिलकर विशाल पर हमला कर दिया और गीली मिट्टी में सिर दबाकर मार डाला।


CCTV में दो आरोपी रेलवे स्टेशन जाते दिखे

हत्या के बाद नशे में धुत आरोपी डर गए।
दो युवक सहजनवां रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पकड़कर भाग निकले।
एक CCTV फुटेज में एक शख्स उन्हें बाइक से छोड़ने जाता दिखा।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह मददगार हत्या में शामिल था या सिर्फ छोड़ने गया था।


मुंबई से लौटकर आया था विशाल

विशाल मुंबई में कार पेंटिंग का काम करता था।
19 सितंबर को पिता के निधन के बाद वह गोरखपुर आया था।
परिवारिक परिस्थितियों के कारण वह मुंबई नहीं लौट सका।
बुधवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला। उसकी जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी मिली, जिससे लूट की आशंका खत्म हो गई।


क्राइम स्पॉट पर संघर्ष के निशान

ईंट भट्ठे के पास पुलिस को—

  • खून व संघर्ष के निशान

  • लाल गमछा

  • एक चप्पल

  • मिट्टी सने कपड़े

  • 4–5 व्यक्तियों के फुटप्रिंट

मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि विशाल ने बचने की कोशिश की थी।


पोस्टमॉर्टम के बाद ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

पोस्टमॉर्टम के बाद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को फोरलेन पर रोककर प्रदर्शन किया।
25 मिनट तक हाईवे जाम रहा।
परिजनों ने 5 लाख की आर्थिक मदद और 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
रात 8 बजे कालेसर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


SP नॉर्थ का बयान

SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा—
“विशाल हत्याकांड में कई तथ्य सामने आ चुके हैं। CCTV फुटेज मिला है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।”

देवरिया में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत: दुबई से हाल ही में लौटा था मृतक, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply