Breaking News

लखनऊ में HSJ ज्वेलर्स से 3 करोड़ का सोना चोरी, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव और पति फरार

Published on: November 5, 2025
gold-worth-rs-3-crore-stolen-from-hsj-jewellers-in-lucknow

लखनऊ। शहर के हरसहाय मल श्यामलाल (HSJ) ज्वेलरी शोरूम से ढाई किलो सोना चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चोरी की घटना तब उजागर हुई, जब तीन दिन पहले शोरूम मालिक ने 28 साल की महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोमल श्रीवास्तव, जो शोरूम में बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव थी, ने विश्वास जीतकर यह चोरी की। वह शोरूम में पिछले तीन साल से काम कर रही थी। वारदात में उसके पति रितेश श्रीवास्तव ने भी साथ दिया। दोनों ने मिलकर सोने को बेच दिया और अवैध धन का उपयोग संपत्ति और अन्य निवेश में किया।


 चोरी का सिलसिला और कबूलनामा

शोरूम मालिक के अनुसार, धनतेरस से ठीक एक दिन पहले, स्टॉक चेकिंग के दौरान ‘बाय बैंक’ सेक्शन में सोना कम पाया गया। सीसीटीवी फुटेज में कोमल चोरी करते हुए पकड़ी गई। पूछताछ में कोमल ने खुद चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने पिछले कई महीनों में कुल 2.5 किलो सोना चोरी किया।

कोमल ने कबूल किया कि वह और उसका पति सोने को कम कीमत पर बेचते थे और पैसे से संपत्ति खरीदी, ज्वेलरी और कार का लोन चुका दिया।


 सोने की वापसी का वादा, लेकिन फरार

घटना के बाद 20 अक्टूबर को रितेश ज्वेलर्स के दफ्तर पहुंचे और माफी मांगी। उन्होंने 23 अक्टूबर तक सोना वापस करने का वादा किया, लेकिन दोनों फरार हो गए। इसके बाद शोरूम मालिक ने गोमतीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।


 पुलिस जांच और FIR

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेज और अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं। अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी अब तक फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमित कुमावत ने बताया कि शोरूम कर्मचारियों के बयान भी लिए जा रहे हैं और जांच लगातार जारी है।

गोरखपुर गैंगवार का खुलासा: वॉट्सऐप पर चलते थे ‘AK-47’ और ‘रेड गैंग’, टैटू और बालों के रंग से होती थी पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “लखनऊ में HSJ ज्वेलर्स से 3 करोड़ का सोना चोरी, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव और पति फरार”

Leave a Reply