Breaking News

गर्लफ्रेंड को VIDEO कॉल कर छात्र ने दी जान: कानपुर में परिजनों का आरोप— लड़की देती थी धमकी, कहती थी ‘शादी करो, नहीं तो जहर खाकर फंसा दूंगी’

Published on: December 30, 2025
girlfriend-video-call-kanpur-student-suicide-family-alleges-threat

जागृत भारत | कानपुर (Kanpur): कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के बंबुरिहा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय दीपू यादव ने असम के डिब्रूगढ़ में वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सेना की तैयारी कर रहा था और पिछले 10 महीनों से डिब्रूगढ़ में रह रहा था। 27 दिसंबर की शाम उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सोमवार देर रात परिजन शव लेकर कानपुर पहुंचे और मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

गर्लफ्रेंड पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजनों के अनुसार दीपू का गांव के ही एक सेना के जवान की बेटी से तीन साल से प्रेम संबंध था। परिवारवालों का कहना है कि लड़की शादी का दबाव बना रही थी और धमकी देती थी कि शादी न करने पर वह जहर खाकर जान दे देगी और दीपू के परिवार पर पुलिस केस करा देगी।
इससे दीपू काफी मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवारवालों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो वे दीपू को धमकाने लगे, जिसके चलते वह बेहद दबाव में था।

परिजनों ने थाने में दी शिकायत

अंतिम संस्कार के बाद दीपू के पिता राम सिंह यादव और अन्य परिजन महाराजपुर थाने पहुंचे और लड़की व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

4 पॉइंट में जानिए पूरा मामला

  1. पढ़ाई व परिवार: दीपू ने सरसौल से B.Sc किया था। पिता खेती करते हैं, मां गृहिणी हैं। बड़ा भाई सेना में तैनात है और बहन पढ़ाई कर रही है।
  2. प्रेम संबंध: तीन साल से लड़की से दोस्ती और फिर रिश्ता था। लड़की के घरवालों की नाराजगी के कारण दीपू पर दूरी बनाने का दबाव था, जिससे वह तनाव में था।
  3. आत्महत्या की घटना: 27 दिसंबर को दोस्तों ने उसे फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। कमरे में पहुंचने पर दीपू फंदे पर लटका मिला।
  4. अंतिम संस्कार और कार्रवाई: पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार देर रात शव गांव पहुंचा। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। उसी दिन लड़की के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

दोस्त ने बताई दीपू की आखिरी परेशानी

दोस्त शुभम साहू ने बताया कि दीपू 6 साल से उनका करीबी दोस्त था। पिछले सप्ताह जब वह गांव आया था तो बेहद परेशान दिख रहा था। उसने बताया कि गर्लफ्रेंड लगातार शादी का दबाव बना रही है और धमकियां दे रही है।
27 दिसंबर को जब दीपू ने कॉल नहीं उठाया तो शुभम को शंका हुई। बाद में चचेरे भाई से पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली है।


आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: अलाव जलाकर कमरे में सो रहे ट्रैफिक सिपाही की दम घुटने से मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply