जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरभिंडा गांव के रहने वाले इमरान खान के बैंक खाते से फर्जी चेक के माध्यम से कुल 6.94 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इमरान ने लखनऊ थाने की साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दो अलग-अलग तारीखों पर ट्रांसफर हुए रुपये
इमरान खान, जो ग्राम बंजरिया के पोखरभिंडा टोला निवासी हैं और लखनऊ के विकास नगर कॉलोनी में भी उनका घर है, ने बताया कि एक्सिस बैंक की कल्याणपुर शाखा में उनके खाते से दो बार रकम निकाली गई।
5 नवंबर को: 2.25 लाख रुपये
11 नवंबर को: 4.69 लाख रुपये
ये रकम विजय सिंह नामक व्यक्ति के यूपी कोऑपरेटिव बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई है।
जिन चेक नंबरों से निकासी हुई, वे चेक पीड़ित के पास मौजूद
इमरान के अनुसार, जिन चेक नंबरों के आधार पर यह ट्रांजैक्शन हुआ है, वे चेक अभी भी उनके पास सुरक्षित हैं। इससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरी हो जाती है।
लखनऊ साइबर क्राइम टीम कर रही जांच
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच लखनऊ साइबर क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया-कसया मार्ग पर भीषण टक्कर: पिकअप और कार की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































