Breaking News

देवरिया: छत पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Published on: November 9, 2025
Five-year-old girl playing on rooftop dies due to electrocution

जागृत भारत | देवरिया (Deoria): जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल लाला टोला गांव में शनिवार दोपहर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक पांच वर्षीय बच्ची की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

 खेलते समय हाईटेंशन तार के संपर्क में आई मासूम

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अन्या यादव (5 वर्ष) पुत्री मेघनाथ यादव निवासी परसा जंगल लाला टोला के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर अन्या अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई।

करंट लगते ही बच्ची मौके पर ही छटपटाकर गिर पड़ी। परिवारवालों ने उसकी चीख सुनकर छत पर दौड़ लगाई और उसे अचेत अवस्था में पाया। परिजन आनन-फानन में उसे देवरिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस और बिजली विभाग मौके पर

सूचना मिलने पर सुरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बिजली विभाग को हाईटेंशन तारों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

अन्या की मौत से परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक और नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन तार कई बार हादसों की वजह बनते हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द तारों की ऊंचाई बढ़ाए और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में ऐसी घटना न दोहराई जाए।

देवरिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply