Breaking News

मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज ‘लव जिहाद’ और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने पटना से हिरासत में ले लिया

Published on: October 7, 2025
famous-youtuber-mani-meraj-arrested-on-charges-of-love-jihad

पटना। लोकप्रिय यूट्यूबर और कॉमेडियन मनी मेराज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘लव जिहाद’ और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बिहार की राजधानी पटना के अनीसाबाद इलाके से की गई, जहां मेराज अपने एक दोस्त के फ्लैट से साहेबगंज जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान यूपी पुलिस की टीम ने उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें पटना कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी ले जाया गया।

famous-youtuber-mani-meraj-arrested-on-charges

मनी मेराज मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के निवासी हैं और अपने कॉमेडी वीडियो व यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हुए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ एक भोजपुरी फिल्म भी बनाई थी। कुछ समय से वह अपनी उसी को-एक्ट्रेस के साथ विवादों को लेकर चर्चा में थे। अभिनेत्री ने हाल ही में लाइव वीडियो के माध्यम से मेराज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर की गई है। युवती ने मेराज पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में युवती ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात मनी मेराज से हुई थी। उस समय मेराज ने खुद को अविवाहित बताया और दोनों के बीच दोस्ती हुई।

आरोप के मुताबिक, एक दिन मेराज ने युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता को होश आया और उसने विरोध किया, तो मेराज ने शादी का झांसा देकर उसे शांत कराया। इसके बाद वह युवती को अपने घर ले गया और गुप्त रूप से शादी की, लेकिन इसे किसी से बताने से मना किया।

पीड़िता का दावा है कि मेराज ने इस दौरान लगातार उसका शारीरिक शोषण किया, उसे गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया और धर्म परिवर्तन व गोमांस खाने के लिए दबाव बनाया। युवती ने यह भी कहा कि मेराज ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए।

बाद में उसे पता चला कि मेराज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो मेराज और उसके परिवारवालों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

फिलहाल यूपी पुलिस मनी मेराज से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, अफेयर को लेकर हुआ था विवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply