Breaking News

दुबई में निधन के 15 दिन बाद युवक का शव पहुंचा देवरिया, बरहज घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Published on: January 11, 2026
dubai-se-15-din-baad-yuvak-ka-shav-deveria-barahj-ghat-antim-sanskar

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी श्रवण कुमार भारती का शव रविवार तड़के उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। श्रवण का अंतिम संस्कार बरहज घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया।

श्रवण पिछले वर्ष रोजगार के लिए दुबई गए थे। 27 दिसंबर को काम के दौरान उनकी अचानक मृत्यु हो गई। साथ काम करने वालों ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिससे परिवार में शोक फैल गया। शव को भारत लाने में कई दिक्कतें आईं और इस प्रक्रिया में देरी के कारण परिवार की परेशानी और बढ़ गई।

शव को वापस लाने के लिए परिजनों ने 6 जनवरी को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से गुहार लगाई और प्रार्थना पत्र सौंपा। जिलाधिकारी के प्रयासों और पहल के बाद ही रविवार तड़के श्रवण का शव दुबई से उनके गांव पहुंच पाया।

शव के गांव पहुंचते ही हजारों लोग इकट्ठा हो गए। परिजन रो-रोकर बुरा हाल, और अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद श्रवण का बरहज घाट पर पूरे रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान श्रवण के पिता राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छांगुर कुशवाहा और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार और संबंधित कंपनी से आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने बताया कि श्रवण परिवार का मुख्य सहारा था और उनकी मृत्यु से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भी परिवार की हर संभव मदद करने की अपील की। वहीं, जिलाधिकारी की पहल पर शव समय पर गांव पहुंचा, जिस पर लोगों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने स्थायी राहत की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


देवरिया: अवैध शराब तस्करी पर बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह तस्कर गिरफ्तार

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply