Breaking News

कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग | कुत्ते को बचाने में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

Published on: November 12, 2025
dog-save-car-accident-driver-injured-tarkulwa

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग पर मंगलवार की शाम एक युवक की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


अचानक सामने आया कुत्ता, पलट गई कार

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम कौला मुंडेरा निवासी सौरभ (25 वर्ष) पुत्र सूर्यनाथ मंगलवार की शाम अपनी कार से कंचनपुर चौराहे पर बाजार करने गया था। बाजार से घर लौटते समय शाम करीब 6 बजे, जब वह पकड़ी बाबू गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए सौरभ ने ब्रेक लगाया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।


तेज रफ्तार में पलटी खाते हुए गिरी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी तेज थी कि गड्ढे में गिरने के बाद वह कई बार पलटी खाते हुए करीब 15 मीटर दूर तक खिसक गई
हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह चालक को बाहर निकाला।


चालक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और एम्बुलेंस की मदद से घायल सौरभ को तरकुलवा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोंडा के बीएसए अतुल तिवारी सस्पेंड: फर्नीचर आपूर्तिकर्ता से मांगे थे 2.25 करोड़ की रिश्वत, 30 लाख एडवांस भी लिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग | कुत्ते को बचाने में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल”

Leave a Reply