Breaking News

देवरिया-कसया मार्ग पर युवक की जान बचाने वाले सिपाही कुंदन सोनकर सम्मानित

Published on: December 15, 2025
devriya-sipahi-kundan-sonkar-bravery-awarded-sp-sanjeev-suman

जागृत भारत | देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार रात एक युवक की जान बचाने वाले रामपुर कारखाना थाने में तैनात सिपाही कुंदन सोनकर को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सम्मानित किया है। एसपी ने उनकी बहादुरी और तत्परता के लिए उन्हें पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

घटना शनिवार रात कसया रोड स्थित संस्कृत पाठशाला के पास की है। जानकारी के अनुसार, एक युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। इसके बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए युवक वहां से भागा, तो हमलावर उसे चाकू मारने की नीयत से दौड़ाने लगे।

उसी दौरान राजकीय इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर जा रहे सिपाही कुंदन सोनकर की नजर इस घटना पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर साहसिक हस्तक्षेप किया और हमलावरों को रोकते हुए उनके हाथ से चाकू छीन लिया। इससे युवक की जान बच गई। हालांकि सिपाही के अकेले होने का फायदा उठाकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सिपाही कुंदन सोनकर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्य से बढ़कर मानवता और बहादुरी का परिचय दिया है। ऐसे पुलिसकर्मी पूरे बल के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी सिपाही के साहसिक कदम की प्रशंसा की और कहा कि यदि वह समय पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस प्रशासन ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी के शोर में नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, महिला और बच्ची की मौत, एक गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply