Breaking News

देवरिया: सड़क हादसे में घायल हरिओम सिंह की अस्पताल में मौत, पूरे क्षेत्र में शोक

Published on: December 7, 2025
devaria-road-accident-hariom-singh-death

जागृत भारत | देवरिया: जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 13 निवासी हरिओम सिंह काका सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार सुबह देवरिया के एक निजी अस्पताल में निधन हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिओम की मौत से परिजनों और पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात हरिओम किसी निमंत्रण से देवघाट लौट रहे थे। इसी दौरान पथरदेवा-छितौनी मार्ग पर उनकी बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हरिओम के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के केजीएमसी रेफर किया। बाद में परिजन हरिओम को मेदांता, लखनऊ में भर्ती कराए और फिर देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

हरिओम सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और उनकी अचानक मृत्यु से पूरे कस्बे में गहरा शोक फैल गया है।

UP: एटा में भात कार्यक्रम में गोलीकांड, नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Leave a Reply